अंबिकापुर। रघुनाथपुर चौकी पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के मामले में इंड-टू-इंड कार्रवाई करते हुए 04 किलोग्राम गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त आई 20 कार, 06 नग मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पूर्व में मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि अवैध नशीले मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामलों में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को अंतिम तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम गांजा की तस्करी एवं सप्लाई करने वाले आरोपियों पर पैनी नजर रख रही है। 26 फरवरी को पुलिस चौकी रघुनाथपुर ने मुखबिर की सूचना पर एक स$फेद रंग की आई 20 कार क्रमांक सीजी 10 एएल 8571 में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जो अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लैलूंगा तरफ से गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को बिक्री करने के लिए ला रहे थे। पुलिस ने तत्समय घेराबंदी करके हेमसागर यादव 26 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़, खीरो यादव पिता सुशील यादव 25 वर्ष निवासी जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर, भूपेन्द्र यादव पिता लोचन यादव 24 वर्ष निवासी पोतरा थाना लैलुंगा व मुरारी लाल चौबे पिता तिरथ राज चौबे 35 वर्ष निवासी ग्राम गंगापुर, चौकी रघुनाथपुर को पकड़ा था। इनसे 04 किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त आई 20 कार, 06 नग मोबाइल जप्त किया गया था। पूछताछ में इन्होंने उक्त गांजा सुन्दरगढ़ उड़ीसा निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा से क्रय करके लाने की जानकारी दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। मामले में तकनीकी जानकारी प्राप्त करके प्रकरण के आरोपी नन्दकुमार साहू उर्फ नन्दा पिता मथुराम साहू 36 वर्ष निवासी ग्राम रस्टि थाना किजिरकेला जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपने कथन में मादक पदार्थ गांजा बिकी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आरएन पटेल, आरक्षक मकरध्वज सिंह, उमेश खुटिया सक्रिय रहे।

Spread the love