प्रोफसर प्रेम प्रकाश सिंह, पूर्व कुलपति द्वारा प्लेनरी लेक्चर दिया गया

अम्बिकापुर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज के प्रेक्षागृह में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस द्वारा जीवन विज्ञान में अंत:विषयक अग्रभागों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 विषय अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शाड्डता जोसफ के संयोजन व मार्गदर्शन में 7 व 8 अप्रैल दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय  संगोष्ठी की शुरुआत दीपों को प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर छात्रा आयुषी खाखा व समूह द्वारा  स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सह की-नोट स्पीकर प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह, पूर्व कुलपति संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा तथा गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एम.एल. नायक पूर्व निर्देशक छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस रहे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रिजवान उल्लाह अतिरिक्त क्षेत्रीय निदेशक उच्च शिक्षा, सरगुजा मंडल तथा प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी रहे। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की संक्षेपिका का विमोचन किया गया। डॉ. सि.शाता जोसफ ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। संगोष्ठी के सह संयोजक डॉ.अशोक कुमार शुक्ला, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी ने संगोष्ठी पर ओपनिंग रिमार्क तथा सभी अतिथियों ने मंच को संबोधित किया गया। संगोष्ठी को समायोजित करने में शिक्षकों स्वामी प्रकाश तथा डॉ. अनुश्री केशरी का विशेष योगदान रहा। संगोष्ठी में राज्य के विभिन्न जिलों व देश-विदेश के विद्वान ऑनलाइन शामिल हुए। विद्वानों व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया। संगोष्ठी में मंच का संचालन  शिक्षक आलोक चक्रवर्ती, जग नारायण सिरदार व मयंक सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में पदस्थ सभी शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ व छात्राओं की उपस्थिति रही।

Spread the love