आईजी ने 30 हजार और एसएसपी द्वारा 5 हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा

अंबिकापुर। हत्या के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आईजी सरगुजा रेंज ने 30 हजार रुपये और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 5000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की है। मामला थाना कोतवाली के धारा-64(2), 103(1) बी.एन.एस. के प्रकरण से जुड़ा है, जिसका संदेही/आरोपी घटना दिनांक से फरार है। आरोपी के पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया, किन्तु अभी तक वह सिर्फ सीसीटीव्ही में कई जगह पर नजर आया है, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सरगुजा पुलिस के द्वारा की जा रही लगातार खोजबीन के बीच आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया है कि जो कोई प्रकरण के संदेही/आरोपी के संबंध में ऐसी जानकारी देगा, जिससे संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तार करेगा, उसे 30 हजार रुपये के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस रेग्युलेशन के निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए और प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पृथक से 5 हजार रुपये के ईनाम की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज और डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा का होगा। सार्थक सूचना डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को 94791 93501, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को 94791 93502, नगर पुलिस अधीक्षक को 94791 93503, पुलिस नियंत्रण कक्ष सरगुजा में 94791 93599 पर या थाना कोतवाली अंबिकापुर में 94791 93508 पर कॉल करके दी जा सकती है।

Spread the love