अंबिकापुर। वसुधा महिला मंच की बैठक संयोजिका वन्दना दत्ता के निवास पर संरक्षिका डॉ. पुष्पा सोनी, वरिष्ठ सदस्य सन्तोस पांडे, जया तिवारी की उपस्थिति में हुई। बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि पर पंचमी, 23 मार्च सोमावर को गांधी चौक में स्थित मां दुर्गा मंदिर में देवी जस गीत का कार्यक्रम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वसुधा द्वारा विगत दो दशकों से शहर की महिला भजन मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया जाता है। इस दौरान वसुधा सदस्य सरिता सिंह, बलविंन्दर टुटेजा, सरिता भाटिया, गीता मलिक, लीला बंसल, तनुश्री मिश्रा, आशा थोर्राट, अनुभा डबराल, रीता अग्रवल, जयश्री स्वर्णकार, श्रद्धा खेरपाण्डे, नमिता चावला, स्मिता तिवारी, नेहा वर्मा, की उपस्थिति में अन्य निर्णय लिए गए। संयोजिका वन्दना दत्ता ने  बताया कि 23 मार्च को समाज मे उत्कृष्ट सेवा के लिए एक बहन का सम्मान किया जाएगा। वसुधा के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान विजेताओं और अन्य प्रतियोगिता के पुरस्कार भी दिए जाएंंगे। महिला भजन मंडलियों से 22 मार्च तक अपनी मंडली का नाम वसुधा सदस्यों को देने का आह्वान किया गया है। सभी भजन मंडलियों को देवी गीत की प्रस्तुति देनी होगी, इन्हें 10 मिनट का समय दिया जाएगा। फिल्मी भजन की प्रस्तुति नहीं होगी। संगीत प्रेमियों से माता रानी की भजन संध्या में पधारने का आग्रह किया गया है।
           

Spread the love