वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के त्रिकुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम सलवाही के वन कक्ष क्रमांक पी-835 में वृक्षारोपण क्षेत्र में 25-30 पोल को गिराकर क्षतिग्रस्त करने और उसमें लगे फेसिंग तार को चोरी करके ले जाने के मामले में परिसर रक्षक ने मोटरसायकल सहित चोरी किए गए तार को बरामद कर लिया है। वन परिक्षेत्र सहायक कार्यालय डिण्डो में पदस्थ परिसर रक्षक ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस चैकी डिण्डो में की है, जिस पर त्रिकुण्डा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक परिसर रक्ष डिण्डो 13 मार्च को जंगल भ्रमण कर रहे थे। वन कक्ष क्रमांक पी-835 में पहुंचने पर उन्होंने पाया वृक्षारोपण क्षेत्र में लगे फेंसिंग तार एवं पोल खूंटा को तोड़फोड़ करके कोई तार निकालकर ले गया है। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि विनोद पिता फुलकेश्वर, निवासी ग्राम सलवाही के द्वारा फेसिंग तार एवं पोल खूंटा को क्षति पहुंचाया गया है, और तार निकालकर ले गया है। संदेही का जब उन्होंने तलाश शुरू किया तो शाम लगभग 07.30 बजे मोटरसायकल से विनोद के द्वारा तार को बाइक में लोड करके डिण्डो बेचने के उद्देश्य से ले जाते नजर आया। डिण्डो पेट्रोल पंप के पास जब उसे परिसर रक्षक ने पीछा करके रोका तो वह मोटरसायकल क्रमांक सीजी 30 ई 3103 सहित लोड तार को छोड़कर भाग गया। इसे वन अमले ने जब्त कर लिया है। चोरी किए गए तार का वजन लगभग 50 किलो, कीमत लगभग चार हजार रुपये बताया जा रहा है।

Spread the love