अंबिकापुर। बच्चे से खींचातानी करने पर आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ तलवार लेकर पहुंचा, और दहशत मचाते हुए महिला से मारपीट करने लगा। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, खटिकपारा में रहकर मजदूरी करने वाली अंजनी सारथी के यहां 13 मार्च को मेहमान आए थे। शाम करीब 07 बजे बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का लेदरी नाम का लड़का आया अंजनी के बच्चे का पैंट खींचते हुए विवाद करने लगा। महिला ने जब विवाद करने से मना किया तो आरोपी अपने साथी गोपी व गोलू के साथ तलवार लेकर लहराते हुए पहुंचा और गाली देते जान से मारने की धमकी देकर महिला को पहले तो थप्पड़ मारा, बाद में तलवार के मूठ से सिर में वार कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना के दौरान मौके पर जमा होते लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरापियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) व आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 का मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love