श्रीरामचरित मानस आदर्श चरित्र निर्माण व सुसंस्कृत समाज का आधार-डॉ. अशोक शर्मा

भैयाथान। मां कुदरगढ़ी सरगुजा झण्डा मानस सेवा समिति की वार्षिक समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन श्री दुर्गा सेवा आश्रम जमड़ी में किया गया। समिति के मार्गदर्शक व दुर्गा मंदिर जमड़ी के प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा, वरिष्ठ मार्गदर्शक ददई राम कुशवाहा पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राम भरोष देवांगन समिति अध्यक्ष तथा 26वां आयोजन समिति झूमरपारा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जायसवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में उत्कृष्ट सेवा हेतु गणेश प्रसाद राजवाड़े को सम्मानित किया गया।
बैठक में विगत वार्षिक आयोजन की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार पर चर्चा के साथ समिति के  वार्षिक कार्यों का प्रतिवेदन व आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं आगामी कार्ययोजना में समिति का पंजीयन नवीनीकरण, धन संग्रह, सदस्यता के साथ समिति का विस्तार, चैत्र नवरात्र के अवसर पर कुदरगढ़ मेला में सेवा कार्य, प्रथम दिवस सुंदरकांड का पाठ व हनुमान जयंती को समिति द्वारा ध्वज अर्पण के साथ सामूहिक दर्शन सुंदरकांड पाठ तथा विभिन्न अवसरों पर दुर्गा आश्रम एमडी में सेवा का निर्णय लिया गया। आगामी आयोजन में प्रतिदिन अलग-अलग निर्णायक रखने तथा महिला व बालिका मंडलियों में सिर्फ महिलाओं की सहभागिता होने पर कुछ विशेष अंक का प्रावधान पर प्रस्ताव भी रखा गया। वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री रामचरित मानस आदर्श चरित्र व सुसंस्कृत समाज का आधार है। भगवान राम के साथ उनके चरित्र को मानते हुए धर्म, संस्कृति, कला व समाज सेवा में समिति के सदस्यों में उत्साह व प्रतिबद्धता कायम रहे। समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक ददई राम कुशवाहा ने विभिन्न गतिविधियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, समिति अध्यक्ष रामभरोष देवांगन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद होली मिलन समारोह अंतर्गत एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में दुर्गा आश्रम के सेवादारों द्वारा उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया। बैठक में संरक्षक सदस्य सत्यनारायण जायसवाल, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, रामलाल काशीपुरी, हरिनारायण दुबे, टेमनारायण राजवाड़े, कुंजलाल यादव, रूद्रप्रताप राजवाड़े, भजनलाल राजवाड़े, निवास चंद कुशवाहा, रामधारी राजवाड़े, गणेश प्रसाद, कृष्ण कुमार यादव, केशव प्रसाद सिंह, मोना दास, परमेश्वर राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, खुलेलाल राजवाड़े, देवीचरण, अनिल सिंह, बंशरूप, जीवन यादव आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love