अंबिकापुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 09 मार्च को महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.एल. चरयाणी ने समस्त महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और समाज में एवं जिला न्यायापालिका के कार्य में उनके योगदान की सराहना की। प्रतीक भेंट कर इन्हें सम्मानित भी किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का थीम गिव-टू-गेन रहा, जो इस बात पर जोर देता है कि कैसे हमारा आपसी सहयोग जेंडर इक्वालिटी की राह आसान बना सकता है। यह विचार बहुत सरल है, पर गहरा असर रखता है और समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला भी आयोजित की गई थी, जिसमें उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विधिक जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सुरेश जून प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, आनंद राम ढिडही अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सरगुजा, अतुल श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटिज सरगुजा, ममता पटेल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कमलेश जगदल्ला जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो, स्मिता रत्नावत पंचम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुकेश कुमार तिवारी तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, महेश कुमार राज सप्तम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मनीष कुमार दुबे चतुर्थ जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, चित्रलेखा सोनवानी जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, एफटीसी, जनक कुमार हिडको षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पल्लव रघुवंशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रहबरी खानम रिजवी, सीमा श्रीवास्तव, अन्न्पूर्णा राजवाड़े, व्यवहार न्यायालय सीतापुर से कुसुम भगत, दुर्गावती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love