जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के मतदान केन्द्र का औचक निरीक्षण
अंबिकापुर। सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को जशपुर जिले के  दुलदुला तहसील के मतदान केंद्र सीरिमकेला मकरी बंधा एक एवं दो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐप में किए जा रहे डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी ली और गणना पत्रक को सही तरीके से भरकर शीघ्र प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा ताकि मतदाता का एसआईआर कार्य समय पर पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ, अविहित अधिकारी, सुपरवाइजर सभी उपस्थित थे। उन्होंने मकरीबंधा एक के बीएलओ हीरा तंजन के कार्य की सराहना की। उक्त बीएलओ के द्वारा 700 मतदाताओं का लगभग 83 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
एसआईआर के कार्यों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने शुक्रवार को जशपुर जिले का भ्रमण करने के दौरान विधानसभा क्षेत्र 12 जशपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 295, 296 घोलेंग एवं 256 गिरांग में चल रहे एसआईआर कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सभी बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ऐप में किए जा रहे डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी ली और गणना पत्रक को सही तरीके से भरकर शीघ्र प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा ताकि मतदाताओं का एसआईआर कार्य समय पर पूरा किया जा सके। निरीक्षण दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ, अविहित अधिकारी, सुपरवाइजर उपस्थित मिले।

Spread the love