अंबिकापुर। कोर्ट से रोक लगी भूमि में जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ कर रहे लोगों को मना करने पर गालीगलौज देते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के विरूद्ध नामजद केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।
सरोज अहमद ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 19-20 नवम्बर की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे उनका ट्रेक्टर ड्रायवर विकास फोन करके बताया कि लुचकी कांतिप्रकाशपुर की जमीन में घर के पीछे लगे पेड़, पानी पाइप, मेढ़ को हसमत अंसारी, शारीक, अर्स, दौलत साहु, अताउल अंसारी  सहित अन्य के द्वारा जेसीबी लगाकर तोड़-फोड़ किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वे अपने भतीजा फैजान अहमद, नोमान अहमद के साथ ग्राम लुचकी कांतिप्रकाशपुर गए तो उनके स्वामित्व की जमीन में घर के पीछे लगे बड़े-बड़े पेड़, पानी पाइप, ड्रीप, करीब 70 साल पुराना मेढ़ को जेसीबी से हसमत सहित अन्य के द्वारा उखड़वाया जा रहा था। जमीन पर कोर्ट के द्वारा स्टे दिए जाने का हवाला देते हुए इन्हें तोड़फोड़ करने से जब उन्होंने मना किया तो सभी नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का व डण्डा से मारपीट करने लगे। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।

Spread the love