। विपणन वर्ष 2025-26 में होने वाली धान खरीदी से पूर्व पंजीकृत किसानों के रकबा संबंधी त्रुटियों को सुधारने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मण्डल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन चांदो तहसीलदार टिकेंद्र कुमार राणा के माध्यम से प्रेषित किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के निर्देशानुसार सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले के कई पंजीकृत किसानों का धान खरीदी के लिए इस वर्ष रकबा पिछले वर्ष की तुलना में कम या शून्य दर्ज हो गया है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मांग की गई है कि संबंधित पटवारी वास्तविक किसानों के रकबे की जांच करके उसमें तत्काल सुधार करें। यह भी संज्ञान में लाया गया है कि गलत जानकारी के कारण जिन व्यक्तियों के नाम पर भूमि नहीं है, उनका भी रकबा दर्ज हो चुका है, जिससे शासकीय खजाने को संभावित नुकसान हो सकता है। किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन से इन गंभीर त्रुटियों की त्वरित जांच कर वास्तविक किसानों के रकबे में सुधार करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपते समय जिला महामंत्री विकास मंडल के साथ सतनारायण यादव, मो. ताज, बेचन राम, संतोष गुप्ता, मुशर्रफ अंसारी, मूनेटर खलखो, मुर्तुजा अंसारी, विजय गुप्ता, सुरेश राम सहित अन्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love