क्रशर में वाहन चालकों से मारपीट के मामले में 4 आरोपीे गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में लगातार बढ़ते गुंडाराज और सोशल मीडिया में वायरल मारपीट के वीडियो को संज्ञान में लेकर चौकी बरियों पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार बिनोद सारथी पिता बलदेव सारथी 25 वर्ष, निवासी बधिमा एवं वरूण शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा 30 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाईखुर्द ने 7 नवंबर को चौकी बरियों में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह ग्राम भिलाई खुर्द स्थित सिंघल क्रेशर में वे वाहन चलाने का कार्य कर रहे थे। 4 नवंबर को सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच क्रेशर का मुंशी संजय प्रधान अपने साथियों डॉक्टर, रविशंकर, जे.पी. यादव, मोनू दास, रामलाल, दीपक अग्रवाल के साथ पहुंचे और दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। रिपोर्ट पर चौकी बरियों में धारा 127(2), 296, 351(2), 191(2), 191(3) बीएनएस तथा धारा 3(2)(वी)(क), 3(1)(द)(ध) एससी, एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण व अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, अपराध साबित होने पर पुलिस ने रविशंकर यादव पिता दलगर यादव (22) निवासी ग्राम कल्याणपुर, आनंद बिसी पिता पाण्डव बिसी (35) निवासी ग्राम भिलाईखुर्द, मनोज यादव पिता रामलखन यादव (38) निवासी ग्राम बादा थाना राजपुर, अनिल कुमार पिता गोविन्द राम, निवासी ग्राम नवापारा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है।

Spread the love