बिश्रामपुर। कोयलांचल में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति में गत दिनों समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। नया बदलाव पुरानी समिति के तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद किया गया है। कोयलांचल की सक्रिय संस्था उत्कल समाज श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति गत 9 वर्षों से लगातार सूरजपुर जिले का एकमात्र रथ यात्रा आयोजन करते आ रही है, जहां तीन साल पर नई समिति के गठन सर्व समिति से किए जाने की परंपरा चलती आ रही है। इसी प्रक्रिया के तहत नई समिति का गठन किया गया है। गठित नवीन समिति में समाज के सेनापति प्रधान को अध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष एवं सूरज सेठी को सचिव का दायित्व सर्वसम्मति से सौंपा गया है। साथ ही अशोक स्वाई, गोविंद स्वाई एवं शीतिकांत स्वाई को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। समिति में अन्य पदों पर संजय पंडा, ऋनाथ देहुरी, विद्याधर साहू, अलंकर नायक, लक्ष्मी त्रिपाठी, संतोष सेठी, प्रफुल्ल नायक, प्रमोद कहर, राजेंद्र प्रधान को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love