निगम क्षेत्र की चिन्हांकित 27 जर्जर सड़कों के लिए 8 करोड़ रुपये हुए हैं
अंबिकापुर। नगर निगम अंतर्गत आने वाली सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। हर मार्ग पर बेहिसाब गड्ढे हो गए हैं। इससे शहरवासी परेशान हैं। सड़कों की जर्जर हालत को लेकर शहर सरकार की भी खूब किरकिरी हो रही है। अब जल्द ही शहरवासियों को जर्जर व गड्ढे वाली सड़कों से निजात मिलेगा। निगम अंतर्गत आने वाली 27 सड़कों के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण का काम भी शुरु कर दिया गया है। आने वाले 3 महीने में शहर की सभी सड़कें चकाचक करने का भरोसा शहर सरकार की ओर से दिया गया है।
अंबिकापुर नगर निगम अंतर्गत आने वाली अधिकांश वार्डों की सड़कें जर्जर हालत में हैं। सत्तीपारा, बौरीपारा, गांधीनगर, दर्रीपारा, बरेजपारा समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोग इससे परेशान हैं। सड़कों को लेकर निगम के विपक्षी दलों व कांग्रेसियों द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि निगम सरकार बारिश के बाद सड़क निर्माण की बात कहती रही। जर्जर सड़कों को लेकर निगम में एमआईसी सदस्य व पीडब्लयूडी विभाग प्रभारी मनीष सिंह का कहना है कि जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे शहर की 27 सड$कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इनमें सत्तीपारा रोड, अभिनव टॉकिज से बरेजपारा रोड, खटिकपारा समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। इनका कहना है कि 15 दिसंबर तक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
मंत्री के प्रयास से 18 करोड़ से बनेगी शहर की सड़कें
फोटो-मनीष सिंह
निगम में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मनीष सिंह का कहना है कि पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से 18 करोड़ रुपये की लागत से निगम क्षेत्र में डामरयुक्त सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 महीने में शहर की सभी सड़कें पूरी तरह चकाचक हो जाएंगी।

Spread the love