अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने रक्षित केंद्र में जनरल परेड की सलामी ली और स्वयं कमांड देकर जवानों को परेड कराया एवं टोली कमांडर को परेड की बारीकी से अवगत कराया। अधिकारियों, कर्मचारियों को फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देने निर्देशित किया गया। बेहतर टर्नआउट धारण करने वालों को उत्साहवर्धन हेतु ईनाम ‘प्रशंसाÓ देकर प्रोत्साहित किया।
जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात उन्होंने वाहन शाखा का निरीक्षण किया और सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच करके वाहनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने कहा। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैंटीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने साइबर जागरूकता माह के दौरान प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्था मे जाकर साइबर संबंधी अपराधों से बचाव के तरीके बताकर छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को जागरूक करने अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुरेश भगत, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, निरीक्षक भरतलाल साहू, सहित थाना, चौकी एवं कार्यालय से कुल 138 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे

Spread the love