अंबिकापुर। सीतापुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत मां को गाली-गलौज करने की बात से नाराज होकर आरोपी द्वारा अपने भाई की गला घोंटकर हत्या की गई थी। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल चार्जर का केबल जप्त किया है।
मृतक अमोस लकड़ा पिता रामचरण लकड़ा 22 वर्ष, निवासी खड़ादोरना के मृत्यु के संबंध में पुलिस टीम, डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मामले में अग्रिम जांच और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव निरीक्षण करने पर पुलिस ने पाया कि घटना दिनांक 14 अक्टूृबर को मृतक अमोस लकड़ा रात को खाना-पीना खाकर घर में सोया था, अंदर में अमोस का छोटा भाई निलेश लकड़ा और पिता रामचरण लकड़ा सोए थे। घर में एक ही दरवाजा था, मृतक के गले में किसी वस्तु से गला घोटने का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 409/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया। संदेही मृतक के छोटे भाई निलेश लकड़ा पिता रामचरण लकड़ा से पूछताछ करने पर वह बताया कि मृतक अमोस लकड़ा मृत मां को अक्सर गाली देते रहता था। घटना दिनांक को भी वह गालीगलौज कर रहा था, इसी बात से नाराज होकर वह मोबाइल चार्जर केबल से अपने भाई अमोस का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक रामकरण राजवाड़े, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक राकेश यादव, महेन्द्र नाथ, देवनाथ भगत सक्रिय रहे।

Spread the love