बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा के करियर ने बीते साल खूब ऊंची उड़ान भरी. सुदिप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से अदा ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद एक्ट्रेस को ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ में देखा गया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन तो नहीं किया, लेकिन चर्चा में रही. बीते साल ही खबर आई थी कि अदा ने सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट किराए पर लिया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि जब भी वो ऐसा कदम उठाएंगी तो बताएंगी जरूर.

सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा
अब खबर आ रही है कि अदा ने सुशांत के फ्लैच में शिफ्ट कर लिया है. अक्तूबर 2023 में अदा ने सुशांत के फ्लैट को 3 साल के लिए लीज पर लिया था. बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में अदा ने कहा- चार महीने पहले मैं सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुई. शिफ्ट होने के तुरंत बाद से ही मैं अपनी फिल्मों के प्रमोशन में बिजी हो गई थी. मुझे ज्यादा समय ही नहीं मिला. इसके बाद मैं मथुरा के एलीफेंट सैंचुरी चली गई थी. वहां से वापस आने के बाद मैं इस फ्लैट में रह पाई हूं. मेरी मम्मी और दादी, हम सभी इस फ्लैट में साथ में रह रहे हैं.

अदा ने आगे कहा कि मुझे अब थोड़ा समय मिल पाया है, जिसकी वजह से मैं फ्लैट में पूरी तरह सेटल हो पाई हूं. मैं पाली हिल वाले घर में रहती थी. वहां, मेरा बचपन बीता है. उससे काफी यादें जुड़ी हैं. पहली बार ऐसा हुआ है, जब मैंनें मुंबई में कहीं शिफ्ट किया है. और ये फ्लैट मुझे काफी पॉजिटिव वाइब्स देता है. मैं वाइब्स को लेकर बहुत सेंसिटिव रहती हूं.

“‘द केरल स्टोरी’ के दौरान मैंने नेचर के साथ काफी समय बिताया. लगा कि मुझे एक ऐसी जगह शिफ्ट होना चाहिए, जहां मैं बर्ड्स की देखभाल कर सकूं. उन्हें खाना खिला सकूं. जिस घर में मैं रहती थी, वहां स्पेस की कमी थी. इसलिए मैंने इस फ्लैट में शिफ्ट किया, जिससे मैं बर्ड्स को खाना खिला सकूं और मैं अपना ये सपना पूरा कर रही हूं. इस घर में काफी स्पेस है जो मेरे काम का है. मैं हमेशा से ही एक ऐसा घर चाहती थी, जहां से अच्छा व्यू मिले और स्पेस हो. मैं हमेशा से ही अपने इन्ट्यूशन पर भरोसा करती आई हूं. मैंने किसी की सलाह नहीं ली. कई लोगों ने मुझे डराया कि मैं एक हॉरर फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत न करूं, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी. आगे भी मेरा यही रवैया रहेगा.”

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।