ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भैयाथान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को अध्यक्ष विद्यात्रि सिंह देव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।
अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय संगठनात्मक मजबूती का है। बूथ से लेकर सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक व्यापक बदलाव किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और सम्मान मिले। नई कार्यकारिणी का गठन पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण को आधार बनाकर शीघ्र किया जाएगा। बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, संतोष सारथी, अजय प्रताप सिंह, नूर आलम, राजू गुप्ता, जमशेद सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस तथा समस्त बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को  ‘संगठन पहलेÓ की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। सभी ने एकमत होकर संकल्प लिया कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान दी जाएगी।

Spread the love