‘डांस विद योर पार्टनरÓ में महिलाओं-बालिकाओं ने मचाई धूम
अग्रसेन जयंती से पहले अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल

अंबिकापुर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती से पहले शहर में अग्रवाल समाज का उत्सव लगातार रंग जमा रहा है। श्री अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों में समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में पुरुषों और बच्चों के लिए सब-जूनियर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘डांस विद योर पार्टनरÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सब-जूनियर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया और सराहना की। वहीं ‘डांस विद योर पार्टनरÓ प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने अपने साथियों के साथ ताल से ताल मिलाकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिए म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता भी रखी गई। इसके साथ ही पुरुषों और बच्चों के लिए ह्यूमन लूडो, सीप ताश और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चलते पूरे आयोजन में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जयंती उत्सव में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सराहनीय है। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं और शिक्षा, सेवा, भाईचारे तथा समाज की उन्नति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयंती से पहले आयोजित प्रतियोगिताएं हर आयु वर्ग को जोड़ने के साथ महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं। संजय मित्तल ने आयोजन में सहयोग करने वालों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिताओं में मिल रही भागीदारी से अग्रसेन जयंती से पहले समाज में उत्सव और उल्लास का माहौल है।
आयोजनों को सफल बनाने में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, रुपेश मित्तल,विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल,सुशील गोयल,अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे। महिला सभा की अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया और कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में भूमिका निभाई। युवा मंच के अध्यक्ष अतुल बंसल के साथ शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग और हर्ष गोयल सक्रिय रहे। युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल के साथ वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल, संगीता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, इशिका अग्रवाल, निकिता सिंघल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग किया।
बाक्स
अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा आज, अग्रसेन चौक पर होगी महाआरती
भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती पर रविवार को शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिन की शुरुआत सुबह करीब 5 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। सुबह करीब 11 बजे समाज के लोगों के लिए अग्रसेन भोज का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे नगर के विभिन्न मार्गों से धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। शोभायात्रा अग्रसेन चौक पहुंचेगी, जहां भगवान श्री अग्रसेन की महाआरती की जाएगी। इसके बाद यात्रा मयूर होटल लौटेगी। होटल में प्रश्नमंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम चरण आयोजित होगा। जयंती उत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज का गौरव बढ़ाने वाले अन्य प्रतिभाशाली लोगों का भी सम्मान होगा। जयंती को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love