0 सेवाकुंज में होगा आयोजन

सूरजपुर। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज साधुराम सेवा कुंज में सुबह 11 से  करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में यूपीएससी और सीजीपीएससी में चयनित अधिकारी अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। अधिकारी अपनी तैयारी के अनुभव साझा करने के साथ अध्ययन की योजना, समय प्रबंधन और परीक्षा के विभिन्न चरणों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। अभ्यर्थियों को उनसे प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं का समाधान पाने का अवसर भी मिलेगा। जिला प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

Spread the love