अंबिकापुर। कांवरिया संघ के द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल युवकों के साथ मारपीट करते हुए सिर में कड़ा से हमला करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुनकुरी निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को बताया है कि, सावन के मौके पर कांवर यात्रा के लिए जल शंकर घाट से उठाकर कैलाश गुफा जाने के लिए 7 अगस्त को वह अपने गांव से रिश्ते में भाई आयुष व रामाशंकर के साथ अंबिकापुर आया था, और यहां कांवरिया संघ द्वारा निकाले गए रैली में शामिल होकर डांस कर रहा था। अग्रसेन चैक के पास रात करीब 9 बजे ग्राम रनपुर का भोला राजवाड़े मिला, जो एक लड़की से बात करने को लेकर रंजिश रखता था। इसी बात को लेकर भोला राजवाड़े उसे डांस करते देखकर कॉलर पकडकर खींचने लगा। उसकी हरकत को देखकर भाई आयुष व रामाशंकर बीच-बचाव करने लगे। रामाशंकर को भोला राजवाडे व उसके साथी दो थप्पड मार दिए, इसके बाद वह किनारे हो गया। इससे घबराकर वह आयुष के साथ भागने लगा, तो भोला राजवाड़े और उसके साथी दोनों को दौड़ाकर पकड़े और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का, लात व हाथ में पहने कड़ा से मारपीट करने लगे। कड़ा से किए गए वार में हरीश के सिर से खून निकलने लगा, आयुष को भी हाथ और सिर में चोट आई है। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love