बलरामपुर। जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत मानपुर में आवास प्लस सूची से पात्र हितग्राहियों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि, ग्राम पंचायत मानपुर में ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर पैकरा एवं रोजगार सहायक सचिव अनिल अगरिया द्वारा सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों की सहमति के बिना पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस सूची में अपात्र घोषित किया गया है। समाज ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की पुन जांच कराने की मांग की है।
सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि, संबंधित हितग्राहियों का पुन: सर्वे कराकर पात्र लोगों के नाम आवास प्लस सूची में जोड़े जाएं, ताकि जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न हों और दोषियों पर जांच उपरांत करवाई हो ।

Spread the love