बलरामपुर। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित दिव्यांग आश्रम में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की महिला प्रभाग महासचिव बुधनी सिंह आयाम ने सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की।
बुधनी सिंह आयाम ने अपने 48वां जन्मदिन स्वजन के साथ दिव्यांगों के बीच मनाया। उन्होंने आश्रम में दिव्यांगों के लिए भोजन, कपड़े, फल और मिठाइयों की व्यवस्था की। साथ ही आश्रम की जरूरतों को देखते हुए संस्था को 5 हजार रुपये नकद सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर आश्रम में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
बुधनी सिंह आयाम ने कहा कि जन्मदिन पर अपने लिए खुशियां मनाने के बजाय दिव्यांगजनों के साथ समय बिताकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली। उन्होंने कहा कि, आगे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार आश्रम की हरसंभव मदद करती रहेंगी। आश्रम को किसी भी परिस्थिति में सहयोग की आवश्यकता हो तो उन्हें नि:संकोच याद किया जा सकता है।
बुधनी सिंह आयाम का यह सेवा भाव न केवल उनके जन्मदिन को यादगार बना गया, बल्कि समाज में मानवता मिसाल पेश किया है।

Spread the love