रामानुजगंज। श्रावण मास की ड्यूटी के दौरान तातापानी शिव मंदिर गेट नंबर 03 पर तैनात प्रधान आरक्षक महामाया शर्मा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ड्यूटी के दौरान अवरोध उत्पन्न करने वाले आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
प्रधान आरक्षक महामाया शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि, श्रावण मास में सोमवार के दिन 03 अगस्त को तातापानी शिव मंदिर के गेट नम्बर 03 में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। साथ में थाना रामानुजगंज से आरक्षक जयमंत की ड्यूटी भी लगी थी। दोनों निधारित स्थान पर वर्दी में ड्यूटी के लिए तैनात थे। शाम लगभग 4.30 बजे एक मोटरसायकल सवार व्यक्ति तेज रफ्तार में आते नजर आया, जिसे हाथ देने पर नहीं रूका और आगे चले गया। आगे जाने के बाद मोटरसायकल सवार श्रद्धालुओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान कर रहा था, जिस कारण आसपास मौजूद लोग उसको घेर लिए। अप्रिय स्थिति निर्मित होने की संभावना पर प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे और उसे भीड से निकालकर बाहर ले आए। उक्त युवक को मेन गेट के पास ले जाने का प्रयास किए, जहां पुलिस टीम ड्यूटी पर थी, लेकिन वह चौकी नहीं जाउंगा कहते हुए हुज्जतबाजी और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर पुन: उत्तेजित हो गया, और गाली देते हुये तुझे जान से मार देने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगा, जिससे प्रधान आरक्षक जमीन पर गिर गया। युवक की हरकत को देखकर पुलिस स्टाफ एवं आम लोग पहुंचे, और बीच-बचाव किए। मारपीट में प्रधान आरक्षक के बाएं जबड़े और दोनों कंधों में चोट आई है। शासकीय कर्तव्य के बीच आरोपी विकास एक्का के द्वारा लोक सेवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, और आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

Spread the love