0 ग्रामीणों ने वन्यजीवों के सरंक्षण व सुरक्षा का संकल्प

सूरजपुर। वन परिक्षेत्र कुदरगढ़ के अंतर्गत सर्किल  धरसेड़ी बीट के नवापारा स्कूल भवन में बुधवार को रात्रि कालीन  बाघ चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे वन परिक्षेत्र अधिकारी कुदरगढ़ एवं परिक्षेत्र सहायक वृत्त धरसेडी के परिक्षेत्र सहायक ,परिसर रक्षक एवं टाइगर ट्रेकर्स उपस्थित रहे। वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं ग्राम पंचायत धर्सेडी के उप सरपंच , पंच प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा पंडो जनजातियो एवं अनुसूचित जनजातियों के लोगो को वनों की सुरक्षा एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अवैध शिकार तथा जाल फंदा न लगाने की समझाईश दी गई। जिसके बाद  ग्रामीणों को स्वयं अपने औजारों को समर्पण करने को कहा गया।ग्रामीणों से यह भी अपील की गई की वे वन विभाग को वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी सहमति देते हुए वन्यजीवों के सरंक्षण व उनके सुरक्षा का संकल्प लिया।

Spread the love