अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र में गौहत्या कर मांस बेचने की तैयारी के मामले में ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मुलाजिमपारा, सीतापुर निवासी अनिल दास ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसे सूचना मिली कि ग्राम तेन्दुखार के लिचिरमा स्थित कुंदन के खेत के पास कुछ लोग गौहत्या कर उसका मांस बिक्री के लिए रखे हुए हैं। वह भवानी सिंह, शैलेश सिंह और वशिष्ठ दास के साथ मौके पर पहुंचा, तो यहां मौजूद लोग गौमांस छोड़कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने भागते हुए रामकुमार केरकेट्टा, बाबूलाल, चंदेश्वर और मुगुल को पहचाना, जबकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी। शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने चारों नामजद सहित अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 325 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love