अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटपारा गोठान के पास रविवार की शाम अनियंत्रित बाइक बिजली खंभा में टकरा गई, हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को सीतापुर अस्पताल लाया गया, यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शकर साय व बाल प्रकाश दोनों सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उडूमकेला के रहने वाले थे। दोनों रविवार की शाम को बाइक से कोट डोरापारा गए थे। वहां से वापस लौटते समय बाइक शकर साय चला रहा था। बाइक ग्राम कोटपारा गोठान के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली खंभा से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 की मदद से दोनों को सीतापुर अस्पताल भिजवया, यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने शकर साय को मृत घोषित कर दिया, बाल प्रकाश का इलाज चल रहा है।  

Spread the love