अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम धंधापुर निवासी एक युवक अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, धंधापुर निवासी दीपचंद उइके पिता करीमन उइके 23 वर्ष अपने छोटे भाई नान्हू उइके साथ रहता था, उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी, जिसका उपचार चल रहा था। इसके तीन अन्य भाई नये घर में रहते हैं। नान्हू 2 जुलाई को जंगल की ओर गया था, शाम को करीब 7 बजे घर वापस आया तो उसकी पत्नि बताई कि जेठ दीपचंद फांसी लगा लिये हैं, इन्हें फांसी से उताकर रेवतपुर अस्पताल गये थे, यहां से रिफर करने पर होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर ले गये हैं। होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के दौरान 5 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Spread the love