अंबिकापुर। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी का मुकेश कुमार पिता सोनसाय 22 वर्ष, 5 जुलाई को स्कूटी वाहन से ग्राम उमापुर जाने के लिये सुबह करीब 7 बजे निकला था। रास्ते में ग्राम कलुवा के पास मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन का चालक उसे ठोकर मारकर भाग गया। स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल सूरजपुर भेजे, यहां उसका उपचार चल रहा था। घटना से परिवार के सदस्य अनभिज्ञ थी। करीब 8.30 बजे मुकेश की पत्नि अपने पति के मोबाइल में किसी काम से फोन की, तो अस्पताल के स्टाफ ने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुये सूरजपुर जिला अस्पताल आने के लिये कहा। जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंची तो देखी के उसके पति के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिफर करने पर संजीवनी 108 से घायल पति को लेकर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंची, यहां इलाज के दौरान रविवार को ही शाम करीब 5.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love