अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर के मंदिर से भगवान श्री हनुमान की मूर्ति को धर्म विशेष का जयकारा लगाते हुये बाहर फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। आरोपी की पहचान के बाद पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 13 जून को सुबह लगभग 10 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर का राजेन्द्र खलखो उर्फ भंडारी पिता फूर्ति राम 34 वर्ष मंदिर में घुसा और मूर्ति को उठाकर जय ईशु बोलते हुये जमीन पर पटक दिया। गांव के लोगों की नजर हनुमानजी की मूर्ति पर पड़ी और वे इसे मंदिर के बाहर गेट में रख दिये थे। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला यह मामला गांव के लोगों के संज्ञान में आने के बाद आक्रोश की स्थिति बन गई। ग्रामवासी मंजीत गुप्ता, गंगा राम मराबी, जवाहर लाल गुप्ता, विजय गुप्ता, त्रिलोचन सदावर्ती ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love