जी.एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुरू
अंबिकापुर। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय शतरंज महासंघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं श्रीमती मीरा साहू, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर तथा सरोज वैष्णव संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास, एकाग्रता एवं तार्किक चिंतन को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरगुजा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा एवं एस.एस.पी. वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक चीफ आर्बिटर अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनिश अंसारी हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर शुभम बसोने एवं प्रदीप कुमार मंडल उप मुख्य निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 195 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें 53 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 31 मई को संपन्न होगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 4 चक्र तथा द्वितीय दिवस 5 चक्र खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में बी. मणियन, सत्यजीत मिश्रा, एस.एम. कुरैशी, अविनाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, एस.आर. जायसवाल सहित रायपुर एवं अन्य स्थानों से आए शतरंज प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
195 खिलाड़ी हुए शामिल
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 195 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है, जिनमें 53 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 एवं 31 मई को किया जा रहा है। प्रति

Spread the love