लखनपुर के पोड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहारÓ के अंतर्गत बुधवार को सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर के ग्राम पोड़ी में ‘जन समस्या निवारण शिविरÓ का आयोजन किया गया। ‘संवाद से समाधान तकÓ की थीम पर आधारित इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।  शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रेषित किया गया है। इस दौरान मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने शिविर में लगाए गए 34 विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रशासन स्वयं गांव-गांव और द्वार-द्वार पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का विभागवार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित हितग्राहियों को सूचित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विष्णु की सरकार में हर गारंटी पूरी हो रही है और सुदूर अंचलों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। अब पहुंच विहिन गांवों में सड़कों का जाल बीछ रहा है। सुशासन के संकल्प के साथ गांव के अंतिम व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और शासन की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका पैकरा, जनपद अध्यक्ष शशिकला सिंह, जनपद सदस्य सुदर्शन सिंह, प्रभाकर खलखो, गणेश्वरी राजवाड़े सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण व प्रशासनिक अमले में एसडीएम राम राज सिंह, जनपद सीईओ प्रकाश सिंह सहित सभी विभागों के जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
संवेदनशीलता के साथ होगा आवेदनों का निराकरण
जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को आवेदन की पावती दी जा रही है, जिसमें अंकित पंजीयन नंबर के माध्यम से वे अपने आवेदन की स्थिति जान सकेंगे। पूरे जिले में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 24 ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने शिविर में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पर विशेष चर्चा करते हुए बताया कि शासन की मंशा अनुरूप अब 100 के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से अपील की, वे अपने अधूरे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि अन्य पात्र ग्रामीणों को भी योजना का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु भी प्रेरित किया ।
शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का मिला लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 164 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 नवीन राशन कार्ड, 5 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति तथा 13 जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 आयुष्मान कार्ड, 35 हितग्राहियों को चश्मा वितरण किया गया। शिक्षा विभाग ने 59 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि विभाग द्वारा 9 किसानों को केसीसी कार्ड एवं 11 हितग्राहियों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजनांतर्गत 22 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया।

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।