बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुशासन तिहार के मौके पर एक दिवसीय प्रवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। शंकरगढ़ विकासखंड के बेलकोना ग्राम पंचायत के हरिनलेटा हडहा पहाड़ में लगभग कई एकड़ जंगल की जमीन को अवैध तरीके से कटाई कर कब्जा करने का मामला पत्रकारों के द्वारा संज्ञान में लाने आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2 साल से अवैध जंगल कटाई पर कार्रवाई चल रही है। अगर ऐसा है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
ज्ञात हो कि जिले में अवैध कटाई का मामला नया नहीं है, इससे पहले भी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला उजागर होता रहा है। देखना यह है कि मामले में कार्रवाई कब तक सुनिश्चित हो पाती है। 

Spread the love