बिश्रामपुर। संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संकुल केंद्र कैलाशपुर के पीएमश्री स्कूल राजापुर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में सुरजपुर जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष संध्या सिंह, मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता, सुरजपुर बीआरसी मनोज मंडल, सुरजपुर एबीईओ सुनील पोर्ते, बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े, संकुल प्राचार्य मणिशंकर, संकुल समन्वयक घनश्याम राजवाड़े उपस्थित थे। संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगा, मुंह मीठा कराकर, माला पहना शाला में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक व गणवेश भी वितरण किया गया। इस अवसर पर एक वृक्ष मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पारसनाथ विश्वकर्मा, इग्घास खाखा, राकेश लकड़ा, टेकराम, उमाशंकर शर्मा, संजय मिंज, देव पांडेय, ललिता रजनी, रेशमा, प्रमिला, असिता, चन्द्रकला, रीना, सीमा, अनिता, दीपन, आदर्श, मुन्ना भगत व अन्य शिक्षिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक शिवनारायण सिंह ने किया।

Spread the love