अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 09 अप्रैल को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अनावरण कार्यक्रम अंबिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 02.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड लुण्ड्रा के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में किसान सम्मेलन, निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छतीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछली पालन पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम, वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चन्देल, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर मंजूषा भगत, सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिन्दर सिंह टिन्नी, प्रभारी सदस्य महापौर परिषद एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 15 मनीष सिंह एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 16 गीता प्रजापति होंगी।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा जगत राम शतरंज होंगे।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल को पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, अपर कलेक्टर सुनील नायक को लॉ एंड ऑर्डर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी लुण्ड्रा जगत राम शतरंज एवं तहसीलदार लुण्ड्रा चित्रलेखा चंद्रवंशी को कार्यक्रम स्थल पर व्ही.व्ही.आई.पी. एवं समस्त आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, आवागमन एवं सत्कार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फागेश सिन्हा एवं तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को प्रोटोकॉल, कारकेड एवं मंचीय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वन मण्डलाधिकारी अभिषेक जोगावत, कार्यपालन अभियंता वीरेन्द्र चौधरी, कार्यपालन अभियंता आर.आर. दर्रो, कार्यपालन अभियंता अशोक निरंजन, कार्यपालन अभियंता विकास कौशिक, कार्यपालन अभियंता अविनाश मिंज, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love