अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकान पेटला में चावल और चना भौतिक सत्यापन में कम पाए जाने पर सहायक खाद्य अधिकारी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने समूह की अध्यक्ष सहित तीन लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
सहायक खाद्य अधिकारी, सीतापुर ने सीतापुर थाने में लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करके पुलिस को अवगत कराया है कि माता स्वयं सहायता समूह पेटला द्वारा पूर्व में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पेटला आई.डी. क्रमांक 392003027 के खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन उनके द्वारा किया था। खाद्यान्न के ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन में चावल 335.17 क्विंटल एवं चना 3.08 क्विंटल कम होना पाया गया। तत्सबंध में समूह के अध्यक्ष रामकली, सचिव मुनिया, विक्रेता जयमल एक्का को नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर शासकीय उचित मुल्य दुकान पेटला में खाद्यान्न की कालाबाजारी एवं शासकीय सम्पति, मूल्य 13 लाख रुपये से अधिक के गबन की रिपोर्ट के लिए प्रतिवेदन पत्र थाने में प्रस्तुत किया गया था। पुलिस ने 335.17 क्विंटल चावल, वर्तमान बाजार मूल्य 1299755.0947 रुपये और चना 3.08 क्विंटल वर्तमान बाजार मूल्य 13751.0604 रुपये कम पाने के मामले में तीनों आरोपियों के विरूद्ध 

Spread the love