लखनपुर क्षेत्र में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे। जामा मस्जिद के इमाम खालीदुल कादरी ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। पवित्र महीना रमजान के आखरी रोजे के दिन 20 मार्च, शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे जामा मस्जिद में इफ्तार का इंतजाम किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर के द्वारा ईद की नमाज को लेकर ईदगाह में व्यापक इंतजाम किए गए थे, वहीं सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल की मौजूदगी रही। मुस्लिम समुदाय के लोग नई पोशाक पहनकर 21 मार्च, शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा किए और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दिन भर समाज के लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर सिरनी के रूप में सेवई खाकर एक-दूसरे को बधाई दी। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जूनाडीह स्थित जामाशाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह और पूर्वजों के कब्रिस्तान में जाकर फातेहा पढ़े। पवित्र माह रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज भी अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बड़े, बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी इदरीश खान, नायब सदर हाजी इमदाद खान, इबरार खान, सेक्रेटरी नसरत अली, खजांची नूमान खान, पूर्व सदर हाजी कयामुद्दीन अंसारी, शराफत अली, हाजी इशहाक खान, शहाबुद्दीन खान, मतीन अख्तर, नूर मोहम्मद, इरशाद खान, शमीम खान, महबूब हैदर, साबिर अंसारी, हाशिम खान, जानिसार अख्तर, हिसामुद्दीन खान, आसिफ नूर, जौहर अली, वसीम खान, शमशेर, सदाकत हुसैन सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Spread the love