अंबिकापुर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा द्वारा जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम चयन हेतु सिलेक्शन ट्रायल आज एक मार्च को गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह सरगुजा संभाग प्रभारी ने बताया कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल, फास्ट-फाइव एवं मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता की घोषणा की गई है, जो 24 से 31 मार्च तक मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में आयोजित होगी। सरगुजा संभाग अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर जिले के खिलाड़ी एवं सरगुजा संबंधित खिलाड़ी भी ट्रायल में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के पास एनएफआई रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है, साथ ही नए खिलाड़ियों का पंजीयन एनएफआई में किया जाएगा। इसके लिए केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो।

Spread the love