अंबिकापुर। सेवानिवृत उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो की अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात भावभीनी विदाई पुलिस परिवार ने दी। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह के दौरान इन्हें पी.पी.ओ. आदेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी के स्वजन सहित कार्यालयीन स्टाप उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने इनके स्वजनों से चर्चा करके पुलिस परिवार के कल्याण के लिए हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया, और स्वस्थ्य जीवन और आगे निरंतर प्रगति करने की शुभकामनाएं दी। इन्हें मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई देने के साथ सभी कार्यालयींन औपचारिकताएं पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के स्वजन उपस्थित रहे।

Spread the love