अंबिकापुर। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी मनोज पाणीग्राही ने 26 फरवरी को सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक दुर्गा मंदिर में नियमित योग कक्षा में योग सत्र का संचालन किया। इस दौरान सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी भी उपस्थित रहे।
राज्य प्रभारी के द्वारा योगिग जागिंग के बारह अभ्यास, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन का प्राणायाम कराया और बताया कि योग वर्तमान समय में तन ही सबसे बड़ा धन है, इसे स्वस्थ रखना सबसे बड़ा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हम स्वस्थ होंगे तभी देश भी स्वस्थ रहेंगा। सुबह की दिनचर्या, भगवान, योग, आयुर्वेद, स्वदेशी से प्रारंभ होना चाहिए। वर्तमान समय में सभी समस्या का एकमात्र समाधान योग है, इसे सभी को अपनाना चाहिए, तभी हम देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को रोगों, अपराध, नशा, वासना, रसना, भोग-विलासिता से बचा सकेंगे। योग को आने वाले दिनों में जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा योग शिविर एवं 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अभियान के तहत कार्य करना है और सरगुजा में नवीन दायित्व देकर संगठन का विस्तार किया जाएगा, नये साधकों के साथ विचार विमर्श कर इसे गति दिया जाएगा। सत्र के दौरान आजीवन सदस्य रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक संजय श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक अम्बिका शुक्ला, पतंजलि जिला प्रभारी रवि भूषण गुप्ता, कलेनदर जायसवाल, ललिता श्रीवास्तव, मंगलेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर, राकेश मिश्रा, विकास पांडेय सावित्री गुप्ता, रीमा मिश्रा उपस्थित रहे।

Spread the love