​सूरजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को यहां जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

​ दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र प्रदर्शन और राहुल गांधी द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दिए गए बयानों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी माफी मांगो” और देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ अग्रसेन चौक में जोरदार नारेबाजी किया।

 इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने कहा कि, “राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स के सामने जिस तरह का अशोभनीय व्यवहार किया है, उससे विश्व पटल पर भारत की गरिमा को ठेस पहुंची है। वे लगातार विदेशी मंचों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला भाजपा के पदाधिकारी, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू, उपाध्यक्ष अविनाश सहवाल, वेद प्रकाश सिंह, शहीम अंसारी, मित्तल पांडे, मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा, विकास अग्रवाल, सोनू साहू, विशाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, राजकुमार यादव, महेंद्र साहू उपाध्यक्ष, शानू साहू उपाध्यक्ष, योगेन्द्र साहू उपाध्यक्ष, बंटी ठाकुर महामंत्री, हर्ष गुप्ता महामंत्री, आर्यन गुप्ता मंत्री, राहुल कसेरा मंत्री, हेमंत बैगा मंत्री, मेहुल विश्वास, जय सिंह, प्रदीप यादव, अमन साहू, यश अग्रवाल, सूरज सोनी, संदीप साहू, आकाश सोनी, प्रिंस साहू, मनीष घनश्याम, डिकेश, तालकेश्वर, मुकेश राजवाड़े सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love