0 श्रमिक व कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

​सूरजपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर भाजपा, भाजयुमो व किसान मोर्चा ने अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  राहुल योगराज टिकरिहा के मंशानुसार भाजयुमो द्वारा जिला अध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दुर्गा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों और ज़मीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर खुशियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, वार्ड पार्षद प्रमोद तायल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश अग्रवाल, अशोक मित्तल, मानमत बछार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू सहित अविनाश सहवाल, वेद प्रकाश सिंह, शहीम अंसारी, मित्तल पांडे, दीक्षित वर्मा, विकास अग्रवाल, सोनू साहू, विशाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, राजकुमार यादव, महेंद्र साहू उपाध्यक्ष, शानू साहू उपाध्यक्ष, योगेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 शहर मंडल ने बच्चों के बीच कटा केक

भाजपा शहर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा एवं सम्मान के साथ मनाया गया

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व में यहां के  शासकीय प्राथमिक शाला, सुभाष चौक में किया गया, जहां स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा बच्चों को अध्ययन सामग्री, चॉकलेट एवं फल वितरित किए गए। 

0 किसान मोर्चा ने मजदूरों का शाल भेंट कर किया सम्मान

 किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजय अग्रवाल “अज्जू” के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा  स्थानीय अग्रसेन चौक पर श्रमिकों एवं किसानों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान श्रमिकों एवं किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया गया।

किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजय अग्रवाल “अज्जू” ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा सेवा और समर्पण की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की उन्नति का आधार है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उक्त कार्यक्रम में डॉ. एच. एन. चतुर्वेदी, शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल साहू भाजपा महामंत्री राजू देवांगन एवं नीरज जिंदिया, वार्ड पार्षद प्रमोद तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन, संदीप जायसवाल, सत्यनारायण गुप्ता, गुलाब साहू, संस्कार अग्रवाल, देवमुनिया साहू, किशन देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता कृषक ,श्रमिक एवं  नागरिकगण उपस्थित रहे।

Spread the love