भटगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और बिना दस्तावेज के वाहनों की चेकिंग अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बसदेई चौक के पास बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
चौकी प्रभारी ने दो पिकअप वाहनों सीजी 15 सीवाई 2026 और सीजी 29 एएफ 3433 को संदेह के आधार पर रोका। जांच में दोनों वाहनों में बिना किसी टोकन और वैध दस्तावेज़ के अवैध रूप से धान लोड पाया गया। मौके पर ही दोनों वाहन जप्त कर लिए गए। चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जप्त धान व वाहन को अनुविभागीय दंडाधिकारी भैयाथान के सुपुर्द कर दिया, आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई में आरक्षक रामकुमार, अशोक केवट, सैनिक अनिल विश्वकर्मा सहित बसदेई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love