भैयाथान। विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिरमताल और कुसमुसी में 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए जा रहे उच्चस्तरीय पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पहल पर यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन और विकास को नई दिशा मिलने वाली है। भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य कुसुम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, रामू गोस्वामी, मार्तण्ड साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के लगभग 16,000 से अधिक ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से दूरस्थ गांवों का जिला मुख्यालय, तहसील व जनपद मुख्यालयों के साथ संपर्क मजबूत होगा तथा बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, सत्य दुबे, राकेश पाठक, लालचंद शर्मा, नेहा तिवारी, आयुष अग्रवाल, अखंड सिंह, जनपद सीईओ विनय गुप्ता, एसडीओ आरईएस अमित ताम्रकर, सचिव आंनद सिंह सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love