अंबिकापुर। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में 22 नवम्बर को दिन में 9 से 10 बजे तक योग विज्ञान के माध्यम से जीवन प्रबंधन व राष्ट्र आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अध्ययनरत छात्र छात्राओं को यौगिग जागिंग के बारह अभ्यास, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी उदगीत प्राणायाम, प्रणव प्राणायाम कराया गया, इससे होने वाले लाभों के संबंध विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
योग हमारे देश के ऋषि मुनियों की धरोहर है। वर्तमान में युवक-युवतियों को विशेष रूप से अपनाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को ज्ञान, भक्ति, कर्म को आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है, तभी वे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, अच्छा खिलाड़ी, प्रोफेसर, विधायक, मंत्री बनने में बहुत सहायक होता है। योग से मानव जीवन उत्साह और उत्सव में परिवर्तित हो जाता है। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी, योग शिक्षक मंगलेश श्रीवास्तव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर से संतोषी सिंह, रेणुका सिंह, प्रियंका दुबे, स्नेहा तिवारी, बृजेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, नधीरन राम, कृष्णा प्रसाद, अखिलेश कुमार साहू, नीलम द्विवेदी, विमला तिर्की, पूजा टंडन सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love