अंबिकापुर। खीस्त राजा पर्व का आयोजन 23 नवम्बर, रविवार को प्रात: 7 बजे से संत जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न होगा; इसमें मुख्य अनुष्ठाता अन्तोनिस बड़ा, डी.डी. विशप अंबिकापुर धर्मप्रान्त, सह अनुष्ठाता फादर जार्ज ग्रे कुजूर पल्ली पुरोहित महागिरजाघर नवापारा, फादर एल्फिज पल्ली पुरोहित संत इग्नासियुस चर्च नमना, फादर सतीश कच्छप पल्ली पुरोहित संत अन्तोनी चर्च सरगवां तथा सहयोगी पुरोहितगण होंगे।
ख्रीस्त राजा के आदर में शोभायात्रा अंबिकापुर के नवापारा स्थित महागिरजाघर प्रांगण से प्रात: 7 बजे निकलेगी, जो गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक, गुरूद्वारा, गुदड़ी बाजार चौक, जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, उर्सलाइन से होते सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचेगी। तत्पश्चात् धर्माध्यक्ष डॉ. अन्तोनिस बड़ा के कर कमलों से पवित्र यूखरिस्तीय बलिदान कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में उद्घोषक फादर माइकल तिर्की होंंगे, संगीत संचालन नमना पल्ली के द्वारा किया जाएगा। तीनों पल्लियों नमना के लिए झंडे का रंग लाल, नवापारा के लिए आसमानी नीला व सरगवां के लिए सफेद होगा। प्रत्येक पारा से भक्तजन ताजिया तैयार कर जुलूस में भाग लेंगे, जिसका मूल्यांकन सिस्टर जॉर्जिना होली क्रॉस हॉस्पिटल, सिस्टर शांति केरकेट्टा सेंट जोसेफ नमनाकला तथा फादर इमिलियुस एक्का नमनाकला के द्वारा किया जाएगा। ताजिया मंच के दाएं में रखा जाएगा।
इन्हें पहले मिलेगा प्रवेश
चलने में असमर्थ बुजुर्ग माता पिता तथा छोटे बच्चों के साथ शामिल माता या पिता को जुलूस से पहले सेंट जेवियर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।  

Spread the love