राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरमÓ के 150 वर्ष पूरे होने पर जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम

अंबिकापुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया, जो राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अमृत लाल ध्रुव सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित जनों ने दूरदर्शन पर प्रसारित राष्ट्रव्यापी लाइव कार्यक्रम का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्ष भर चलने वाले विशेष समारोह की औपचारिक शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान संगीत महाविद्यालय अंबिकापुर के छात्रों ने स्वरबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्Ó प्रस्तुत किया, जिसे मुख्य अतिथि सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने खड़े होकर दोहराया। पूरा सभाकक्ष देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है। यह गीत आज भी देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की, वे इस गीत को अपने जीवन में आत्मसात करें और नई पीढ़ी तक इसकी भावना पहुंचाएं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर जिले में चरणबद्ध कार्यक्रम का आयोजन वर्ष भर किया जाएगा। प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा, इसके बाद इसका समापन होगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा वंदेमातरम् 150 डॉट इन पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें नागरिक ‘वंदे मातरम्Ó की धुन के साथ अपने स्वर में यह गीत गाकर अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर गीत के बोल, संगीत और  सर्टिफिकेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें।
राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरमÓ का वर्ष भर होगा गायन, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
भारत सरकार ने 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक देश भर में वर्ष भर चलने वाली स्मारक गतिविधियों के माध्यम से ‘वंदेमातरमÓ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष भर चलने वाले विशेष समारोह की औपचारिक शुरुआत की। इसी क्रम में कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्रतिदिन प्रार्थना में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्Ó का गायन अनिवार्य रुप से कराया जाना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश का पालन नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी

Spread the love