दतिमा मोड़। करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर सु स्कूल मैदान में ” अशोक राजवाडे व विनोद राजा स्टार नाईट लाली लाली लुगरा हर तोर टीम के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप से सरपंच छोटे लाल पैकरा सहित उपसरपंच मुनेश्वर पैकरा, बजरंग पैकरा, रामशरण पैकरा, रामकृपाल, अनूप साय, हुकुम साय गोविंद्रा, विकास यादव, अभिलाष पैकरा, सूरत लाल, हुक साय, कवल साय, जयप्रकाश यादव व अन्य पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भक्ति गीत, नागपुरी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी गीत पेश किया। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने गायिका देवती सारथी के द्वारा छत्तीसगढ़ी संगीतो का तालियों की गडग़ड़ाहट से सम्मान किया। कार्यक्रम में आस-पास से काफी संख्या दर्शक जुटे थे। कार्यक्रम में अंत मे सरपंच ने सभी को बधाई दी और कहा कि माता रानी सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चौकी के पुलिस बल उपस्थित रहे।

Spread the love