0 अपराधियो पर नहीं है कोतवाली पुलिस का भय

0 कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगो मे नाराजगी

सूरजपुर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम गिरवरगंज के बईरपारा मोहल्ले में घर के सामने खड़ी दो भाइयों की 2 बाईक को देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है। जिससे दोनों बाईक जलकर खाख हो गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर हुई इस आगजनी की घटना ने गांव में भय का माहौल निर्मित कर दिया है। बताया गया है कि गांव के हरिशंकर प्रसाद व उसके भाई ने रोज की भांति बीती रात भी अपनी बाईक क्र सीजी15 डीके 8633 और सीजी 29 एसी 0953 को घर के सामने खड़ी किये थे। जिसको देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देखकर घरवाले व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाकह हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को जब शोर सुनाई दिया तो वे घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।
अगले दिन हरिशंकर ने ग्राम पंचायत के सरपंच हरि सिंह, उपसरपंच गजानंद राजवाड़े, बीडीसी सदस्य लक्ष्मण राजवाड़े और राजेश राजवाड़े के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो आरोपी का मनोबल बढ़ेगा और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस कप्तान के प्रयासों से जिले में भले ही कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है। मगर शायद जिला मुख्यालय के कोतवाल पर उसका कोई असर नहीं होता नहीं दिख रहा है और जिला मुख्यालय की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चली है यहां अपराधियो पर पुलिस का कोई ख़ौफ़ हो ऐसा इन घटनाओं को देखकर प्रतीत नहीं हो रहा है।

Spread the love