0 प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किए गए बच्चे

सूरजपुर। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त वनपरिक्षेत्र में विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को यहां शिवपार्क में शहर के अंतर्गत स्थित विद्यालयों शासकीय कन्या माध्यमिक शाला शासकीय कन्या उच्च माध्यनिक शाला, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक शाला नवापारा, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक शाला,आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नवापारा, सरस्वती शिशु मंदिर एवं ग्लोबल पब्लिक के छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर चित्रकला प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उक्त विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को वनमण्डलाधिकारी एवं उपवनमण्डलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी उमेश कुमार वस्त्रकार, श्रीमति दीप्ति वर्मा तकनीकी सहायक, परिसर रक्षक महेन्द्र प्रसाद, परिसर रक्षक सुखदेव पैकरा, परिसर रक्षक अजय राजवाड़े एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएँ आदि उपस्थित रहे।

0 गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रिहंद महुली में हुआ आयोजन

जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र महुली में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल महुली में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं पीएम श्री हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताह के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन संपदा की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के डिप्टी रेंजर, वनकर्मी स्टाफ, विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण, सांसद प्रतिनिधि तथा शाला समिति अध्यक्ष उपस्थित रहे।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रकृति और वन्यजीव हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, इनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Spread the love